2 Rakat Shukrana Namaz Ka Tarika – 2 रकात शुकराना नमाज पढ़ने का सही तरीका

आज के इस खुबसूरत सा पैग़ाम में आप 2 रकात शुकराना की नमाज पढ़ने का सही तरीका जानेंगे हमने यहां पर 2 रकात की शुकराने की नमाज अदा करने का दुरूस्त तरीका बहुत ही आसान लफ्जों में बताया है।

जिससे पढ़ने के बाद आप बहुत ही आसानी से अपने रब की शुक्रिया नमाज के ज़रिए अदा कर पाएंगे यकीनन आप इससे पढ़ने के बाद आसानी से 2 रकात शुकराना की नमाज मुकम्मल कर लेंगे।

2 Rakat Shukrana Namaz Ka Tarika

यहां पर हमने 2 रकात शुकराना नमाज पढ़ने का सही तरीका स्टेप बाय स्टेप बताया है जिससे आप आसानी से समझ जाएं और नमाज कर लें।

यहां पर आप आख़िर तक ज़रूर पढ़ें जिसे आप को शुकराना नमाज की नियत भी मालुम हो जाए हमने उसे भी नीचे की जानिब बताया है।

एक जरूरी बात आपको बताते चलें कि इस नमाज की नियत सिर्फ अलग होती है अगर आप नमाज पढ़ने का सही तरीका जानते हैं तो उसी तरह से 2 रकात अदा करें, अगर नहीं जानते हैं तो ध्यान से पढ़ें।

2 Rakat Shukrana Namaz Ka Tarika – पहली रकात

  • सबसे पहले नियत करके हांथ बांध लें।
  • अब सना यानी सुब्हान क अल्लाहुम्मा पुरा पढ़ें।
  • इसके बाद अउजुबिल्लाह मिनश शैतानीर्रजीम पढ़ें।
  • फिर तस्मियह यानी बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम पढ़ें।
  • अब अल्हम्दु शरीफ यानी सूरह फातिहा पुरा पढ़ें।
  • सूरह फातिहा पुरा पढ़ने के बाद आहिस्ते से आमिन कहें।
  • इसके बाद सूरह फलक या कोई भी सूरह पढ़ सकते हैं।
  • अब अल्लाहु अकबर कहते हुए रूकूअ करें।
  • रूकूअ में तीन बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ें।
  • इसके बाद समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए उठें।
  • फिर उठ जाने पर रब्बना लकल हम्द कहें।
  • अब अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दा में जाएं।
  • सज्दे में कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए उठ कर बैठ जाएं।
  • फिर तुरंत अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी सज्दा करें।
  • दुसरी सज्दा में भी तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
  • अब अल्लाहु अकबर कह कर दुसरी रकात के लिए खड़े हो जाएं।

2 Rakat Shukrana Namaz Ka Tarika – दुसरी रकात

  • यहां बगैर सना पढ़े अउजुबिल्लाह मिनश शैतानीर्रजीम पढ़ें।
  • फिर बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहिम पढ़ के सूरह फातिहा पढ़ें।
  • यहां भी सूरह फातिहा पढ़ने के बाद आहिस्ते से आमिन कहें।
  • इसके बाद सूरह नास पढ़ें या फिर कोई भी सूरह पढ़ सकते हैं।
  • फिर इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए रूकूअ में जाएं।
  • रूकूअ में कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अज़ीम पढ़ें।
  • फिर समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकूअ से उठें।
  • फिर उठने पर‌ रब्बना लकल हम्द‌ भी ज़रूर कहें।
  • इसके बाद तुरंत अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दा में जाएं।
  • सज्दे में भी कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
  • फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दे से उठें।
  • फिर फ़ौरन अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी सज्दा में जाएं।
  • दुसरी सज्दा में भी ज़रूर तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
  • अब अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दे से उठ कर बैठ जाएं।
  • इसके बाद तशह्हुद यानी अत्तहिय्यात पढ़ें।
  • अत्तहिय्यात पढ़ते हुए कलिमे ला पर उंगली खड़ा करें।
  • फिर तुरंत इल्ला पर गिरा कर सीधी कर लें।
  • इसके बाद दुरूदे इब्राहिम पढ़ें फिर दुआ ए मसुरा पढ़ें।
  • अब अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कह‌ कर सलाम फेर लें।
  • सबसे पहले अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए दाहिने तरफ गर्दन घुमाएं।
  • इसके बाद दुसरी बार अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए बाएं तरफ गर्दन घुमाएं।
  • यहां पर आपकी 2 रकात शुकराना की नमाज मुकम्मल हो गई।

इसके बाद आप अपने मुताबिक अजकार कर के दुआ करें और दुआ में खुब अपने रब की तारिफीयां बयां करें और शुक्रिया भी अदा करें जिससे और भी अल्लाह तआला आप पर नजरे करम फरमाए।

2 Rakat Shukrana Namaz Ki Niyat

नियत कि मैने 2 रकात नमाजे नफ्ल बरा ए शुक्र की वास्ते अल्लाह तआला के मुंह मेरा काअबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

2 रकात शुकराना नमाज कब पढ़ना चाहिए?

जब आपको कोई अज़ीम नेअमत से अल्लाह तबारक व तआला नवाजे उसी वक्त फौरन 2 रकात शुकराना की नमाज वजू कर के पढ़ लें।

शुकराने की नमाज पढ़ते वक्त या फिर कोई भी नमाज पढ़ते हुए वक्त का ज़रूर ख्याल रखें अगर मौजूदा वक्त वक्त मकरूह हो तो बाद में अदा करें।

आख़िरी बात

आप ने इस पैग़ाम में अपने रब की शुक्रिया के लिए 2 रकात शुकराना की नमाज पढ़ने का सही तरीका बहुत ही आसानी से समझा साथ ही नियत और वक्त भी जाना यकीनन इससे पढ़ने के बाद आप आसानी से 2 रकात की शुकराना नमाज आसानी से जरूर अदा कर लेंगे।

अगर अभी भी आपके मन में कुछ सवाल या डाउट हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें हम आपके सवालों का जवाब ज़रूर पेश करेंगे इंशाअल्लाह क्योंकी मेरा मकसद शुरू से अभी तक यही रहा है कि हम सभी इस्लामिक इनफॉर्मेशन को बहुत ही आसान लफ्ज़ में दें।

जिससे पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ जाएं अगर इस छोटे से पैग़ाम से आपको जो कुछ भी इल्म हासिल हुई हो इससे आप अपने तक न सीमित रखें बल्कि सभी मोमिनों तक ज़रूर पहुंचाएं जिससे वो भी अपने रब शुक्रिया की अदाएगी नमाज के ज़रिए आसानी से कर सके।

3 thoughts on “2 Rakat Shukrana Namaz Ka Tarika – 2 रकात शुकराना नमाज पढ़ने का सही तरीका”

    • Agar Aap Sunnat Ki 4 Rakat Ada Kar Rhe Hain To Tisri Aur Chauthi Rakat Me Alha,mdu Sharif Ke Baad Koi Surah Bhi Padhenge Iske Baad Ruku Aur Sajda Karenge Jabki Farz Ki 4 Rakat Wali Namaz Me Tisri Aur Chauthi RakatMe Surah Milana Jaruri Nahi Jyada Ilm Ke Liye Is Post Ko Padhein Namaz Padhne Ka Sahi Tarika

      Reply

Leave a Comment